
समाजसेवी गोपाल शरण सिंह के द्वारा मुंडेश्वरी माता दरबार में 14 फरवरी से हजार लोगों को कराते है भोजन
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Feb 19, 2024
- 948 views
संवाददाता सिंगासन सिंह यादव
कैमूर ।। भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्व प्राचीन मंदिर मुंडेश्वरी माता के दरबार में मां के अन्नय भक्त एवं समाजसेवी भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य गोपाल शरण सिंह के द्वारा माघ नवरात्रि में बड़े ही श्रद्धा से उनके द्वारा लंगर चलाया जा रहा है इस लंगर में बिना लहसुन प्याज का प्रसाद में चावल दाल सब्जी का भोजन कराया जाता है यहां मां के दरबार में यूपी बिहार के कोने दर्शन करने आए लोगों को बैठकर भोजन कराया जाता है यह लंगर विगत 21 में वर्षो से लगातार कराया जाता है वही कार्यकर्ता ओम प्रकाश सिंह व राकेश कुमार सिंह के देखरेख में किया जाता है प्रकाश सिंह के द्वारा बताया गया कि गोपाल शरण सिंह बिहार प्रांत के जिला औरंगाबाद सदर प्रखंड मौला नगर निवासी जो एक सामाजिक कार्यकर्ता है जो लोगों के सुख-दुख में सहयोग करते हैं और वे बहुत दिन से मां मुंडेश्वरी के दरबार में आकर श्रद्धा से सेवा करते हैं।
रिपोर्टर