
जननायक कर्पूरी ठाकुर की 36वीं पुण्यतिथि का किया गया आयोजन
- राजेश कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश विशेष संवाददाता
- Feb 19, 2024
- 149 views
खगड़िया ।। भारतीय नाई समाज द्वारा जिला उपाध्यक्ष रामजी ठाकुर के दरवाज़े पर मथुरापुर में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का 36 वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर, प्रांतीय मीडिया प्रभारी पांडव कुमार , जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर , कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू ठाकुर, उपाध्यक्ष रामजी ठाकुर, संगठन मंत्री रंजन ठाकुर,जिला सलाहकार नरेश ठाकुर,युवा जिला अध्यक्ष राकेश कुमार,जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव अनुसूचित जाति अविनाश कुमार,वार्ड पार्षद रंजीत कुमार द्वारा संयुक्त रूप से भारत रत्न जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी के तैलीय चित्र पर माला अर्पण व पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर,संचालन सचिव पाण्डव कुमार ने किया।
मौके पर व्यामशाला गुरूजी रामदेव ठाकुर, पूर्व रेलवे कर्मचारी गरीब ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष शम्भू कुमार, प्रखंड युवा अध्यक्ष राजेश कुमार, राजीव कुमार,सरोज कुमार,लक्ष्मी ठाकुर, अरविन्द ठाकुर, संजय कुमार,अर्जुन कुमार, रामदेव ठाकुर, अर्जुन कुमार, महेश ठाकुर, हरीलाल ठाकुर, चमरू शर्मा, पप्पू ठाकुर आदि दर्जनों लोग ने भी जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जीवन व कार्य पर अपना विचार दिए।
वही भारतीय नाई समाज युवा कमिटी द्वारा सन्हौली में जिला संरक्षक कालेश्वर ठाकुर के दरवाज़े पर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मौके पर जिला संरक्षक कालेश्वर ठाकुर, जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर, प्रांतीय मीडिया प्रभारी सह जिला सचिव पाण्डव कुमार, जिला सलाहकार नरेश ठाकुर, अरविन्द ठाकुर, युवा जिला अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन, युवा प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार, युवा प्रखंड सचिव कुंदन कुमार,राम बाबू, अधिवक्ता अक्षय कुमार, जितेन्द्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर द्वारा शम्भू कुमार को जिला कोषाध्यक्ष व युवा जिला अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन द्वारा राम बाबू को युवा कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अतिथियों द्वारा चयनित पदाधिकारी को माला से स्वागत किया गया।
रिपोर्टर