
अभियान चला कर जिले में बंद पड़े चापाकलो का किया जाएगा मरम्मती करण
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Mar 11, 2024
- 161 views
संवाददाता संदीप गुप्ता की रिपोर्ट
भभुआं (कैमूर) ।। समाहरणालय भभुआं से चलंत चापाकल मरम्मती दल को जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों का जलस्तर नीचे चला गया है तथा कई ग्रामीण इलाकों में चापाकल बिगड़े हुए हैं एवं आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कई स्कूलों में बुथ बनाए गए हैं जहां के चापाकल बिगड़े हुए हैं जिसको देखते हुए उनकी मरम्मती के लिए चलंत चापाकल मरम्मती दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में पेयजल समस्याओं से निपटने के लिए लोक स्वास्थ्य प्रमंडल भभुआ द्वारा चलंत चापाकल मरम्मती दल का गठन किया गया है।मरम्मती दल द्वारा जिले के विभिन्न पंचायतो में बन्द पड़े चपकालो का मरम्मती कार्य किया जायेगा। चापाकलों के मरम्मति कार्य हेतु प्रमंडलीय कार्यालय लोक स्वाथ्य प्रमंडल भभुआ में स्थापित नियंत्रण कक्ष में सुबह नौ बजे से शाम छ बजे तक संपर्क कर सकते हैं अथवा दूरभाष संख्या 06189-223445 पर शिकायत दर्ज कराया जा सकता है इसके अलावा विभागीय कंट्रोल रूम के टोल फ्री नं0 1800 1231121 पर संपर्क किया जा सकता है। सकता है।
रिपोर्टर