
बक्सर लोकसभा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी को लेकर दिनारा में घमासान
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Mar 30, 2024
- 216 views
ब्यूरो चीफ सुनील कुमार रोहतास
रोहतास ।।भाजपा द्वारा इस बार बक्सर संसदीय क्षेत्र से पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है। 2015 के विधानसभा चुनाव में वे अपने गृह जिला गोपालगंज के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते थे। लेकिन 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था।
अभी वह भाजपा संगठन में प्रदेश महासचिव है। उनकी गिनती भाजपा के तेजतर्रार युवा नेता के रूप में होती रही है। पार्टी में सक्रिय रहने की चलते ही उन्हें प्रदेश संगठन में महामंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद दिया गया है। इधर, लगातार दो बार बक्सर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीत रहे केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे इस बार हैट्रिक लगाने के लिए चुनावी मैदान में उतरने से पहले ही बाहर हो गए। उनके उत्तराधिकारी मिथिलेश तिवारी के बारे में भी लोगों को जानने की उत्सुकता देखी जा रही थी।
भागलपुर से पांच बार विधायक रहने के बाद 2014 के आम चुनाव में भाजपा द्वारा श्री चौबे को बक्सर से प्रत्याशी बनाया गया था। उस चुनाव में जीतने के बाद 2017 में उन्हें पहली बार केंद्र सरकार में स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्य मंत्री बनाया गया। फिर 2019 के आम चुनाव में भी क्षेत्र से उन्होंने दूसरी बार लगातार सफलता पाई तथा बड़े अंतर से राजद प्रत्याशी जगतानंद सिंह को पराजित किया था।
इस बार वे तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरकर हैट्रिक लगाने की पुरजोर तैयारी कर रहे थे। लेकिन पार्टी ने टिकट नहीं दिया। वहीं पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी के नाम के बाद संभावित प्रत्याशियों को लेकर चल रही चर्चाओं पर अभी विराम नहीं लग पाया है। ब्रह्माण्ड समाज का दिनारा में बैठक कर के कहना है।कि जब बाहरी प्रत्याशी ही बक्सर में लाने हैं। तो अश्विनी चौबे को क्यों छांटा गया। जबकि कुछ लोगों का मत है कि स्थानीय आईपीएस आंनद मिश्रा को टिकट मिलना चाहिए। दिनारा में पुरा विरोध हो रहा है। जिसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं बिहार प्रभारी का नंबर सार्वजनिक कर अपने शिकायत दर्ज कराई जा रही है। जिसके बावजूद शनिवार को भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को दिल्ली तलब किया गया है। अभी बक्सर लोकसभा सीट को लेकर उठापटक जारी है।
रिपोर्टर