सिविल सर्जन डॉ शैलेंद्र कुमार झा को सेवानिवृत्ति होने पर दी गई विदाई, नए प्रभारी सिविल सर्जन बने डॉक्टर त्रिलोकी नाथ शर्मा

शिवहर से ब्यूरो चीफ आकाश साहू की रिपोर्ट


शिवहर ।। शिवहर जिले में 14 फरवरी 2022 को सिविल सर्जन के पद पर योगदान देने वाले सिविल सर्जन डॉक्टर शैलेंद्र कुमार झा को 31 मार्च 2024 को सेवानिवृत होने पर आज सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में एक विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया , उन्हें भावभीनी विदाई दी गई है।

सिविल सर्जन के पद पर प्रभारी सिविल सर्जन के रूप में डॉक्टर त्रिलोकी नाथ शर्मा को प्रभार दिया गया है। दो त्रिलोकी नाथ शर्मा शिवहर जिले में एसीएमओ के पद को सुशोभित कर रहे थे।

विदाई समारोह में डॉक्टर आरके सिंह, डॉक्टर अंजना प्रसाद, डॉक्टर इमरान मेहंदी, डॉ भूपेंद्र प्रसाद, डॉ अनवर जमील, डॉ सुरेश राम,अस्पताल प्रबंधक संजय कुमार सहित सरोजा सीताराम सदर अस्पताल के सभी कर्मी, एएनएम, व्यास झा सहित अन्य मौजूद रहे।

अपने विदाई समारोह में डॉक्टर शैलेंद्र कुमार झा ने कहा कि मैं एक टीम बनाकर बेहतर काम करने की पहल की है। मरीजों को तथा अस्पताल में व्यवस्थाओं को बेहतर सेवा देने को लेकर सरकारी योजनाओं को टारगेट पूरा करने की पहल की है तथा बेहतर काम करके दिखाएं हैं।

डॉ शैलेंद्र कुमार झा पूर्व सिविल सर्जन ने बताया है कि मैं सभी स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारीयों एवं कर्मियों के सहयोग से मैंने अपने कार्य को स-समय पूरा किया है ।आपके सहयोग के बगैर यह संभव नहीं होता।

सभी चिकित्सकों ने तथा स्वास्थ्य कर्मियों ने डॉक्टर शैलेंद्र कुमार झा को बेहतर पदाधिकारी बताया। कहां की आपका स्वास्थ्य विभाग के प्रति समर्पण और कार्य मेहनत हम सभी के लिए एक प्रेरणा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट