केन्द्रीय खाघ आपूर्ति सचिव ने किया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार

सासाराम (रोहतास) ।। रोहतास जिला के दिनारा प्रखंड क्षेत्र के अकोढा पैक्स गोदाम मरूआं में केन्द्रीय खाघ आपूर्ति सचिव संजीव पोपट, बिहार खाघ आपूर्ति सचिव विघाशरण सिंह, रोहतास डीएम नवीन कुमार,डीसीओ अरविंद पासवान, जिला प्रबंधक उदनारायण सिंह,बिक्रमगंज एसडीओ अनील बसाक के द्वारा अकोढा पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के मिलर चावल,क्रय पंजी,विक्रय पंजी सहित विभिन्न कागजातों की जांच किया गया। जिसके उपरांत गेंहू खरीदने पर चर्चा की गई। किसानों से पूछे गए सवाल में किसानों ने खुले बाजार में पैक्स से अधिक दाम मिलने के कारण पैक्स में गेहूं नहीं बेचने की बात अधिकारियों से कही। जबकि पैक्स अध्यक्ष ने कंटीजेंसी फण्ड, कमीशन एवं सुद बढ़ाने की मांग रखी। मौके पर पैक्स अध्यक्ष हृदयानंद सिंह, संतोष यादव, तारकेश्वर सिंह, विजय सिंह सहित काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट