
सासाराम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने किया नामांकन दाखिल, मौके पर एन डी ए के दिग्गज नेता रहे मौजूद
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- May 10, 2024
- 353 views
जिला संवाददाता संदिप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर (भभुआं) 34 सासाराम लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु अधिसूचना निर्गत होने के चौथे दिन 10 मई को सावन कुमार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कैमूर समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में, भारतीय जनता पार्टी की ओर से शिवेश कुमार ने चार सेटो में नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी,लोजपा (रा.) प्रमुख चिराग पासवान सहित एनडीए के शीर्ष नेतृत्वकर्ताओं सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। नामांकन से पूर्व नगर पालिका मैदान में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें नेतृत्व कर्ताओं द्वारा मोदी सरकार के द्वारा 10 वर्षों के अंतराल में किए गए कार्यों की उपलब्धियां गिनाया गया। वही भाजपा की ओर से सासाराम लोकसभा के प्रत्याशी शिवेश कुमार ने कहा कि जनता अगर आशीर्वाद देगी तो मैं क्षेत्र में विकास का कार्य करूंगा।
रिपोर्टर