हर वर्ष की भांति परशुराम जयंती के अवसर पर निकाला गया भव्य शोभा यात्रा जय जय की जय घोष से गुंजमान हुआ आसमान

कैमूर- जिला मुख्यालय शहर भभुआं में अक्षय तृतीया भगवान श्री परशुराम प्रकटोत्सव के उपलक्ष में राष्ट्रीय परशुराम सेना के अगुवाई में निकाला गया भव्य जय जय श्री परशुराम के जय घोष से गूंजमान हुआ आसमान। आपको बताते चलें कि सनातन धर्म शास्त्रों के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष तिथि तृतीया को श्री हरि भगवान विष्णु का छठा अवतार भगवान परशुराम के रूप में हुआ था। जिसके उपलक्ष्य में अक्षय तृतीया श्री परशुराम जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। शास्त्रोक्त अक्षय तृतीया का पर्व बसंत ऋतु और ग्रीष्म ऋतु के संधि काल का महोत्सव है। इस तिथि में गंगा स्नान पितरों को तिल व जल से तर्पण पिंडदान पूर्ण विश्वास के साथ किया जाता है। इस तिथि की गणना युगादि तिथियां में होती है क्योंकि सतयुग के कल्प भेद से त्रेता युग का आरंभ इसी तिथि से हुआ है। जिस उपलक्ष में राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी के नेतृत्व में भभुआं नगर पालिका मैदान मे पूजा पाठ का आयोजन किया गया। श्री भगवान परशुराम की विधिवत्त पूजा अर्चना के पश्चात नगरपालिका मैदान से पटेल चौक, वन विभाग, जयप्रकाश चौक होते हुए एकता चौक पर भगवान श्री परशुराम की पूजा अर्चना आरती के पश्चात प्रसाद वितरण कर शोभा यात्रा का समापन किया गया। शोभा यात्रा में सम्मिलित रथ पर भगवान परशुराम की झांकी बहुत ही मनमोहक रहा।

शोभा यात्रा में परशुराम सेना के प्रदेश सचिव अभय पाण्डेय, कोषाध्यक्ष मनीष ओझा, पूर्व विधायिका रिंकी रानी पांडेय, राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह कलमकार कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष सह कलमकार जैनेंद्र तिवारी उर्फ चातर बाबा, परशुराम भक्त सिल्लू भैया, करीमन पाण्डेय, विमलेश पाण्डेय, ध्रुव तिवारी, ट्विंकल तिवारी, राजन तिवारी, अनुपम पाण्डेय, छोटन पाण्डेय, पंचम तिवारी, पप्पू तिवारी, आनंद अभिसार, गोल्डन पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, दीपक दुबे, मोनू पाण्डेय, शिव जी तिवारी,ओम प्रकाश पाण्डेय, ग्रिजेश तिवारी के साथ ही पैदल दो पहिया एवं चार पहिए वाहन से सैकड़ो सैकड़ो की संख्या में परशुराम भक्त सम्मिलित रहे। जिनके जय घोष से आसमान गुंजायमान हो गया। सुरक्षा की दृष्टिकोण से थाना अध्यक्ष के निर्देश में एस आई विकास कुमार दलबल के साथ उपस्थित रहें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट