बुजुर्ग विकलांग से मारपीट एवं महिलाओं से छेड़छाड़ के विरुद्ध पीड़ित ने थाना अध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार

संवाददाता जैनेंद्र तिवारी की रिपोर्ट


आरोपी द्वारा महिलाओं को गुप्तांग दिखाने का वीडियो हुआ वायरल 

कुदरा(कैमूर)- थाना क्षेत्र के नसेज ग्राम वासी पीड़ित रामाधार सिंह यादव ने अपने बुजुर्ग विकलांग पिता के साथ मारपीट एवं घर के महिलाओं से छेड़छाड़ के विरुद्ध थाना अध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार। पीड़ित से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित के बुजुर्ग विकलांग पिता सुग्रीव सिंह यादव विगत सोमवार को शाम के समय व्हीलचेयर से अपने खेत की ओर गए हुए थे, की ग्राम वासी रौशन यादव पिता राम अवध यादव भूमि संबंधित मामले के पुराने विवादों को लेकर हथियार का भय दिखा उनके साथ मारपीट किया। जब उनके पारिवारिक सदस्य शोर मचाए तो आरोपी वहां से भाग निकला, जिसके बाद पीड़ित के घर पहुंच कर महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ किया। पीड़ित द्वारा 112 टोल फ्री नंबर पर कॉल किया गया जिसके बाद प्रशासन के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। प्रशासन के जाने के बाद पुनः गाली गलौज करने लगा। मंगलवार की सुबह जब पीड़ित थाना जाने के लिए तैयार हुआ तो आरोपी एवं उसके पारिवारिक सदस्यों द्वारा डंडे लेकर रोक दिया गया। जिस विषय में पीड़ित द्वारा प्रशासन को दूरभाष के माध्यम से सूचित किया गया। मौके पर प्रशासन के पहुंचने के बाद प्रशासन के सहयोग से पीड़ित थाना पहुंचा। जिसके बाद पीड़ित द्वारा थाना अध्यक्ष को आवेदन सौंपते हुए न्याय का गुहार लगाया गया।पीड़ित द्वारा एक वीडियो क्लिप भी दिखाया गया, जिसमें की स्पष्ट तौर पर आरोपी द्वारा महिलाओं को अपना गुप्तांग दिखाया जा रहा है। संबंध में थाना अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि मामले की जांच कर अग्रिम कार्यवाही किया जाएगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट