
अंबेडकर के प्रतीमा पर माल्यार्पण के बाद शुरू हुआ ध्वजारोहण का सिलसिला
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Aug 16, 2024
- 202 views
संवाददाता गोल्डन पाण्डेय की रिपोर्ट
कैमुर (भगवानपुर)- गुरुवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह 8 बज के दस मिनट पर भगवानपुर बाजार के अंबेडकर की प्रतीमा पर माल्यार्पण करने के बाद स्थानीय प्रखंड में ध्वजारोहण करने का सिलसिला आरंभ हो गया। इस दौरान सर्वप्रथम प्रखंड प्रमुख राधिका देवी ने सुबह साढ़े 8 बजे प्रखंड कार्यालय के समक्ष झंडातोलन किया। फिर निर्धारित किए गए समय पर बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष सीडीपीओ कुमारी रेखा, बीआरसी भवन के आंगन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रेमशंकर झा, थाना परिसर में पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष अनुशील कुमार तथा मुंडेश्वरी धाम स्थित पर्यटन भवन कैंपस में बीडीओ अंकिता शेखर ने तिरंगा लहराया। साथ हीं विभिन्न समय पर राजर्षि शारिवाहन डिग्री एवं इंटर कॉलेज समेत विभिन्न शिक्षण संस्थाओं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्रखंड के विभिन्न पंचायत भवनों में संबंधित मुखिया ने राष्ट्रीय ध्वज को आसमान में फहराया। इन मौकों पर प्रखंड उप प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह उर्फ भोला सिंह, मुखिया उपेंद्र पांडेय, मुखिया उमेश दुबे उर्फ मंटू दूबे, मुखिया प्रतिनिधि मंटू शुक्ला, पूर्व प्रखंड उप प्रमुख अजय शंकर पाण्डेय, मुखिया प्रतिनिधि बेचन सिंह यादव, मुखिया प्रतिनिधि फिरोज कुमार सुमन समेत कई अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
रिपोर्टर