दो शराब तस्करों सहित एक अन्य को किया गया गिरफ्तार

 संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भगवानपुर(कैमूर)-- थाना प्रशासन द्वारा थाना क्षेत्र के भगवानपुर अधौरा पथ हनुमान घाटी के पास से 15 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर सहित एक शराबी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में। संदर्भ में जानकारी देते हुए एलटीएफ प्रभारी आनंद कुमार के द्वारा बताया गया कि थाना प्रशासन को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि भगवानपुर अधौरा पथ के रास्ते तस्करों द्वारा शराब ले आया जा रहा है।  सूचना की पुष्टि हेतु भगवानपुर अधौरा पथ के हनुमान घाटी के पास छापेमारी किया गया, जहां से पुलिस टीम को देखकर तस्करों द्वारा भगाने का प्रयास किया गया, जिन्हें दौड़कर पकड़ लिया गया। जिनके पास से 15 लीटर देसी महुआ वाली शराब बरामद किया गया, जिस जुर्म में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महेंद्र सिंह कुशवाहा पिता राजेंद्र सिंह कुशवाहा ग्राम पढ़ती व जितेंद्र प्रजापति पिता चकरी प्रजापति ग्राम भगवानपुर दोनों थाना भगवानपुर जिला कैमूर के निवासी बताए जा रहे हैं। वही शराब पीने के जुर्म में थाना क्षेत्र के जैतपुर ग्राम वासी कृष्ण कुमार पिता सिंहासन राम को गिरफ्तार किया गया। स्वास्थ्य जांच के उपरांत सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट