
चैनपुर पुलिस ने चार अभियूक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Aug 21, 2024
- 179 views
संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
चैनपुर(कैमूर)-- थाना पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में। जिस संदर्भ में जानकारी देते हुए एडिशनल एसएचओ प्रमोद कुमार ने बताया कि चैनपुर थाना कांड संख्या 302 / 24 धारा 30 ए में अर्जुन पासी पिता स्वर्गीय दसैन पासी ग्राम सिकंदरपुर थाना चैनपुर को गिरफ्तार किया गया तो चैनपुर थाना कांड संख्या 138 /24 धारा 139 /24 140 / 24 के प्राथमिकी में कैलाश बिंद पिता बुद्धू बिंद ग्राम भगवानपुर जगरिया, संजय कुमार गोंड पिता चमरू गोंड सकीम अखलासपुर थाना +जिला भभुआ व पिंटू राम पिता छोटेलाल राम सकीम करजी थाना चैनपुर सभी जिला कैमूर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को स्वास्थ्य जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
रिपोर्टर