
थाना प्रशासन ने 10 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Sep 02, 2024
- 174 views
प्रशासन द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में तस्कर का पता फर्जी
संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)- थाना प्रशासन द्वारा 10 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। संदर्भ में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार के द्वारा बताया गया, थाना प्रशासन को गुप्त सूचना मिली की एक बस से एक यात्री बस में गांजा लेकर जा रहा है, जिस पर प्रशासन द्वारा सक्रियता दिखाते हुए, राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर थाना के ठीक सामने बस गाड़ी क्रमांक यू.पी. 67 ए टी -2762 को रोककर जांच किया गया। तलाशी के क्रम में एक बैग से 10 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया। चालक व उपचालक के शिनाख्त पर एक व्यक्ति को गिरफ्त में लिया गया। गिरफ्त में लिए गए व्यक्ति से जब गांजा के संदर्भ में जानकारी लिया गया तो उसके द्वारा बताया गया, कि उसे सासाराम का एक व्यक्ति जो (एन एच आई) सड़क निर्माण में कार्य करता है, उसके द्वारा बनारस पहुंचाने हेतु 2500 रुपया दिया जाता है। प्रशासन द्वारा उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया, व्यक्ति के पास से एक मोबाइल फोन एवं 1190 नगद भी जप्त किया गया। पूछताछ के क्रम में तस्कर द्वारा अपना नाम आलोक रंजन कुमार उर्फ कल्लू पिता बजरंगी पासवान ग्राम भेलमां थाना कुदरा कैमूर बताया गया। जिसे स्वास्थ्य जांच के उपरांत जेल भेज दिया गया। प्रशासन द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के संदर्भ में कुदरा थाना क्षेत्र के भेलमां ग्राम वासियों से मिली जानकारी के अनुसार नाम व पता फर्जी है, भेलमां गांव में इस नाम का कोई भी व्यक्ति नहीं है। जब इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष दुर्गावती से वार्तालाप किया गया तो उन्होंने कहा कि तस्कर द्वारा जो पता बताया गया था प्रेस विज्ञप्ति में हमने उसका उल्लेख किया आगे जानकारी लिया जा रहा है।
रिपोर्टर