
किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 86 वां दिन जारी सांय 5 बजे धरना में शामिल हुए प्रशांत किशोर
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Sep 03, 2024
- 214 views
चांद संवाददाता अभीमन्यु सिंह की रिपोर्ट
(कैमूर) चांद- उचित मुआवजा की मांग को लेकर किसानों ने मंगलवार को 86 वां दिन अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। पीएनसी कंपनी बेस कैंप स्थल मसोई में अनिश्चितकालीन धरना में सैकड़ों किसान शामिल हुए। धरना स्थल मसोई में प्रशांत किशोर संस्थापक जन सुराज सांय 5 बजे पंहुचे। विलंब से पंहुचने के चलते अधिकतर किसान वापस लौट गए थे। धरना स्थल पर मौजूद भूपेंद्र सिंह विकी सिंह राकेश उपाध्याय एवं अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन कैमूर ने प्रशांत किशोर को भारत माला परियोजना एक्सप्रेस-वे निर्माण एवं एन एच 219 एवं एन एच 319ए बाईपास एवं चौरी करण में भूमि अधिग्रहण में किसानों को बहुत कम 12 लाख 80 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा मिलने से अवगत कराया।
किसानों ने कहा पिछले दो सालों से आंदोलन कर रहे हैं किसानों ने कहा बेस कैंप स्थल मसोई में 86 दिन से धरना पर बैठे हुए हैं। किसानों ने कहा कैमूर जिले में कुल 100 मौजा के हजारों किसानों की सैकड़ों एकड़ भूमि अधिग्रहण की गई है। किसानों ने प्रशांत किशोर को बताया भूमि अधिग्रहण में किसानों को 2013 सर्किल रेट पर दिया जा रहा है। नहीं भूमि अधिग्रहण कानून का पालन किया जा रहा है किसानों ने कहा किसानों की किमती एवं उपजाऊ जमीन अधिग्रहण की गई है। किसानों को बहुत ही कम मुआवजा दी जा रही है। किसान उचित मुआवजा को लेकर आंदोलन कर रहे हैं किसानों की मांग पर बिहार सरकार ने कोई पहल नहीं किया। धरना की अध्यक्षता विमलेश पांडेय अध्यक्ष किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर एवं संचालन पशुपति नाथ सिंह महासचिव किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर ने किया। धरना प्रदर्शन में रामपुर भगवानपुर भभुआ चैनपुर एवं चांद प्रखंड के सैकड़ों किसान धरना में शामिल हुए। धरना में ददन सिंह अमित रंजन सिंह प्रभु नारायण सिंह उमेश पाण्डे पतियार राम अनिल सिंह सचिव किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर भुपेंद्र सिंह अवधेश सिंह श्याम सुन्दर सिंह सचिदानंद सिंह अभय कुमार सिंह आदि सैकड़ों किसान उपस्थित थे।
रिपोर्टर