सासाराम में हुआ 5 दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभांरभ

 

रोहतास । जिलाधिकारी  नवीन कुमार ने न्यू स्टेडियम, फजलगंज में दीप प्रज्ज्वलित कर पांच दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024-25 का शुभारंभ किया। मौके पर उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।


उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, रोहतास के  पंकज कुमार ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नवीन कुमार को पुष्प गुच्छ देखकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत खेल प्रतियोगिता में शामिल बच्चों द्वारा निकाले गए मार्च पास्ट से हुई। कार्यक्रम स्थल पर जिलाधिकारी ने मशाल प्रज्वलित किया, जिसकी अगुआई एथलेटिक्स (नेशनल मेडलिस्ट) प्रदीप कुमार ने की।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी  नवीन कुमार ने कहा कि आज के जमाने में केवल पढ़ाई लिखाई से बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, एक्स्ट्रा करिकुलम एक्टिविटी और विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होकर ही छात्र अपने जीवन में मुकाम हासिल कर सकते हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि बीते वर्षों की तुलना में इस वर्ष बड़ी संख्या में स्कूल और प्रतिभागी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। लगभग 300 स्कूलों के 5700 से अधिक प्रतिभागियों ने खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता से पहले प्रखंड स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा और उसमें चयनित बच्चों को जिला स्तरीय खेल में शामिल किया जाएगा।

अगले साल से अधिक से अधिक स्कूलों तथा प्रतिभागियों को शामिल किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल ही वह माध्यम है, जिसमें बच्चे जीवन में पहली बार किसी प्रतिस्पर्धा में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी पसंद का कोई ना कोई एक खेल अवश्य खेलना चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि खेल को अधिक से अधिक बढ़ावा देने की दिशा में बिहार सरकार के द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं से खेल विधाओं में उत्तरोत्तर वृद्धि देखने को मिल रही है। 

उन्होंने कहा कि देश का पहला खेल विश्वविद्यालय नालंदा में बना है। यह इस बात का द्योतक है कि बिहार खेल के मामले में आने वाले समय में कई मुकाम हासिल करने वाला है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि बच्चे खेल को भी प्रोफेशन के रूप में बना सकते हैं। बच्चों के मानसिक और बौद्धिक रूप से सशक्त बनाने में खेल की अहम भूमिका है। यही वजह है कि शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय में एक अवधि खेल के लिए निर्धारित की गई है। 

जिलाधिकारी ने कहा कि खेल प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले विद्यालय के प्रधानाचार्य और पीटी टीचर को पुरस्कृत किया जाएगा। श्री स्वामी आत्मा विवेकानंद प्लस टू विद्यालय की छात्राओं के द्वारा स्वागत गान किया गया तथा डिजायर डांस ग्रुप एवं घायल डांस के द्वारा समूह नृत्य का प्रदर्शन किया गया। वहीं नवल किशोर के द्वारा योग से संबंधित कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। 

खेल कार्यक्रम में सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, विद्यालयों के प्राचार्य, शारीरिक शिक्षक छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन हाई स्कूल चौखंडा चितौली के शिक्षक श्री रजनीश कुमार ने किया।

जिसमें मुख्य बातें रही 

एथलेटिक्स वालीबाल बास्केटबाल भारत तोलन बॉक्सिंग योग बैडमिंटन शतरंज आदि खेलों का आयोजन किया गया।

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024 का आयोजन 3 से 7 सितंबर तक न्यू स्टेडियम फजलगंज, खेल भवन, व्यायामशाला, मल्टीपर्पस हॉल, बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट एवं चितौली स्थित हाई स्कूल, चौखंडा के मैदान में किया जा रहा है।‌ इन खेल प्रतियोगिताओं में तीन आयु वर्ग- अंडर 14, अंडर 17 तथा अंडर 19 के बालक-बालिका शामिल हैं जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024 में कुल 18 खेल विधाएं शामिल हैं। इनमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती, भारोत्तोलन, ताइक्वांडो, रग्बी, बास्केटबॉल, शतरंज, हॉकी बॉक्सिंग, योगा, वुशु एवं क्रिकेट शामिल है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट