दुर्गा पूजा को लेकर सासाराम में हुई बैठक

रोहतास। नगर पूजा समिति रोहतास सासाराम की एक बैठक श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर,शिवघाट सासाराम के प्रांगण में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ शिवनाथ चौधरी जी ने किया। आज की यह बैठक आगामी त्योहार दशहरा को लेकर के किया गया।

पूजा समिति के द्वारा एक माह पूर्व ये बैठक करने का ये उद्देश्य ये है की पूजा एवं शोभायात्रा में होने वाले विभिन्न समस्या अवगत होते हुए जिला प्रशासन के साथ साथ उससे से संबंधित विभाग को समस्या के समाधान हेतु उन्हें अवगत कराया जा सके,ताकि समय रहते समस्या का समाधान हो जाए और दशहरा पूजा में किसी  प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो। आज की इस बैठक में कमिटी का विस्तार करते हुए श्री अशोक कुमार जी को कार्यकारी अध्यक्ष एवं श्री अजय कुमार जी को कार्यकारी महामंत्री बनाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

 इस बैठक में संरक्षक बेचू महतो जी,भोला जी,मुन्नका सिंह जी,संयोजक श्री कमलेश महतो जी,संघठन मंत्री राम इकबाल सिंह जी,महामंत्री संतोष कुमार जी, कोषाध्यक्ष महेंद्र कांश्यकार,मंगलानंद पाठक जी,सोनू सिन्हा जी,मुकेश पाण्डेय जी,रजनीश कुमार वर्मा जी,छितिज सिंह जी,मुन्ना शर्मा जी,सुरेंद्र पांडेय जी,संदीप सोनी,दया दुबे जी,बलजीत कुमार,आशुतोष सिंह जी,अरुण कांश्यकार,दिनेश साहू,रविन्द्र मेहता,राजेश कुमार,संजय गुप्ता,सुजीत गोंड,राजेश गुप्ता,माधुरी सोनी अजय सिंह,अनिल कुमार,अनिल सिंह,अजय मिश्रा,राजेश कुमार,संजय कुमार,प्रकाश कुमार, सन्नी चौरसिया , विकाश जायसवाल,उमेश रावत,बजरंगी सोनी,पंकज महतो,जितेंद्र कुमार,गोलू दुबे,रवि कुमार,परशुराम सिंह,राजेश महतो,गिरजा दुबे जी,गिरधारी महतो,सुरेंद्र सिंह,गोपाल कृष्ण,विकाश कुमार,सानू तिवारी,हिमांशु सिंह,सौरभ कुमार इत्यादि लोगों के साथ पूजा समिति से जुड़े सभी लाइसेंसी से बंधु शामिल हुए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट