एनसीसी एवं एन एस के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया

रोहतास।एन.सी.सी एवं एन.एस.एस इकाई गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय,जमुहार सासाराम एवं भारतीय रेलवे,करवंदिया के तत्वाधान में शीर्षक स्वच्छता ही सेवा के तहत साफ सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा स्टेशन पर साफ सफाई किया गया। विश्वविद्यालय के एन.एस.एस और एन.सी.सी इकाई के समन्वयक डॉ मयंक कुमार राय और नारायण नर्सिंग कॉलेज के एन.एस.एस अधिकारी मोहित कुमार गुप्ता ,योगेश उपध्याय करवंदिया स्टेशन के अधीक्षक श्री अशोक कुमार सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम को संपन्न किया गया। एन.सी.सी प्रशिक्षक रौशन सिंह ने कार्यक्रम को संचालित किया। स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार सिंह प्रथम और श्री मनोज कुमार सिंह द्वितीय ने छात्र छात्राओं को रेल और रेल यात्रियों से संबंधित विभिन्न प्रकार की बारीकियों से रूबरू कराया और छात्रों ने उन्हें आश्वस्त किया की वे सभी इस संदेश को जन-जन तक प्रेषित करने का कार्य करेंगे। डॉ मयंक कुमार राय ने इस प्रयास हेतु समस्त छात्र-छात्राओं और विश्वविद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट