पंचायत जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण

रोहतास। जिला प्रशासन रोहतास के तत्वाधान में महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास, सासाराम के द्वारा बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं योजना के अंतर्गत बाल हितैसी पंचायतों के गठन हेतु विभिन्न पंचायतों के माननीय मुखिया एवं पंचायती राज सदस्यों के उन्नमुखीकरण कार्यक्रम जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार मंगलवार को डी आर डी.ए सभागार, समाहरणालय, रोहतास, सासाराम में किया गया। दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम जिला प्रोग्रान पदाधिकारी, आई.सी. डी.एस, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, डी०पी०० स्थापना के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

इस कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई सी.टी. एस. रोहतास, सासाराम के द्वारा बाल हितैसी पंचायत क्या है इसके बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा समाज में पाई जाने वाली कुरीतियों जैसे बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, कन्या शिशु हत्या. यौन उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा जैसी बुराईयों से बचाओं के लिए सभी पंचायतों के मुखिया गण को अपने पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम एवं जन संवाद के माध्यम से सभी पदाधिकारीयों का सहयोग लेते हुए ऐसी बुराईयों का उम्मुलन करने के बारे में विस्तृत रुप चर्चा की गई। जिला पंचायती राज पदाधिकारी, रोहतास, सासाराम के द्वारा भी बाल हितैसी पंचायत के गठन के बारे में सभी को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य पदाधिकारियों के द्वारा अपने अपने विचार साझा किया गया।

मंच का संचालन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, डिहरी सदर के द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास, सासाराम डीपीएमा के द्वारा किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट