महिला से मारपीट करने वाले दरोगा बर्खास्त करें-राकांपा


रोहतास। महिला के साथ मारपीट करने वाले दरोगा सिपाही को जेल भेज बर्खास्त की मांग किये प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष सिंह 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बैठक जिला कार्यालय सासाराम में किया गया,जिसका अध्यक्षता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी किसान के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने किया,इस बैठक के संचालन महिला प्रदेश अध्यक्ष संगीता देवी ने किया,इस बैठक को संबोधन करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह किसान के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि गौरक्षणी सासाराम घर में घुसकर दरोगा सिपाही ने गंदी-गंदी गाली देते हुए एक निर्दोष महिला के साथ मारपीट किया है जिसका वीडियो सबने देखा है,आम जनता अगर दरोगा सिपाही को गंदी-गंदी गाली देकर मारपीट करती तो पुलिस बिना केस दर्ज कर बिना जेल भेजे क्या छोड़ती पुलिस,मैं यह मांग करता हूं बिहार के मुख्यमंत्री,मुख्य सचिव,डीजीपी बिहार से और डेहरी डीआईजी,पुलिस अधीक्षक रोहतास से कि सभी घिनौना कार्य करने वाले दरोगा सिपाही पर केस दर्ज कर जेल भेजने के बाद पुलिस विभाग के नौकरी से बर्खास्त करने की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मांग करती है ताकि भविष्य में कोई भी पुलिस विभाग के लोग किसी भी निर्दोष गरीब आम जनता महिला को गंदी-गंदी गाली देकर मारपीट करने का घिनौना कार्य नहीं कर सके,इस बैठक में महिला प्रदेश अध्यक्ष संगीता देवी ने भि सरकार पुलिस विभाग से मांग किये कि महिला को पितने वाले सभी सिपाही दरोगा पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया है नहीं तो महिला विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी,इस बैठक में मुख्य रूप से शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के किसान के प्रदेश अध्यक्ष बिहार सह प्रदेश मुख्य प्रवक्ता आशुतोष सिंह,महिला प्रदेश अध्यक्ष संगीता देवी,महिला नेत्री लता सिन्हा,सुषमा देवी,गंगा कुमारी सहित प्रदेश महासचिव अनिल सिंह,जिला अध्यक्ष रामबाबु,भूतपूर्व सैनिक जिला अध्यक्ष परशुराम सिंह,संजय दुबे,विमलेश सिंह,एनुल खान,मृत्युंजय पांडे,रविंद्र शर्मा,संतोष राय,सिकंदर शर्मा,सतीश पासवान,अर्जुन यादव,अमरजित गुप्ता,दीपक यादव,विशेश्वर प्रसाद गुप्ता,बिन्दकेशवरी सिंह,धनंजय दुबे,संजय माली सहित सैकड़ो लोग बैठक में शामिल थे

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट