
सीमा पांडे के झारखंड में कुशल नेतृत्व पर श्रीमती विनीता श्रीनिवासन के द्वारा पत्र देकर सम्मानित किया गया .
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Nov 26, 2024
- 185 views
संवाददाता गोल्डन पाण्डेय की रिपोर्ट
भगवानपुर (भभुआं)-- बिहार के कैमूर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सीमा पांडे को भाजपा संगठन की ओर से झारखंड विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी विधानसभा में प्रवासी के तौर पर प्रचार करने की जिम्मेदारी दी गई थी। सीमा पांडे ने संगठन के सच्चे सिपाही के रुप में महिलाओं के बिच जाकर घर घर भाजपा की नीतियों और माननीय प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की जन कल्याण कारी नीतियों का प्रचार किया । इसके परिणाम में जमशेदपुर पूर्वी में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पूर्णिमा साहू और जमशेदपुर पश्चिम में एन डी ए समर्थित जदयू प्रत्याशी श्री सरयु राय जी रिकार्ड मतों से चुनाव जीत गए हैं ।यह चुनाव महिलाओं की भाजपा और माननीय प्रधानमन्त्री जी की नीतियों के प्रति आस्था को साबित करता है। सीमा पाडें के संगठन के प्रति निस्वार्थ कार्य और निष्ठा को देखकर भाजपा की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विनिता श्रीनिवासन ने सीमा पाडें को पत्र देकर उनका हौसला भी बढाया है। साथ ही सीमा पांडे ने जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिम विधानसभा के सभी देवतूल्य मतदाताओं का आभार जताया है।
रिपोर्टर