
रोहतास के चंदन बने जज
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 30, 2024
- 162 views
रोहतास। चंदन ने बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे ।सासाराम प्रखंड के भैंसही (कला) के श्रवण पासवान का पुत्र चंदन कुमार बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा पास कर सिविल जज बना हैं। चंदन को 261वां रैंक प्राप्त हुआ है। उनके पिता श्रवण पासवान वर्तमान समय में गांव पर खेतीबाड़ी करते है। चंदन शिक्षा रांची से हुई है। जज बनने पर गांव में खुशी का माहौल है। ढेर सारे समाज सेवियों ने बधाई दी है।
रिपोर्टर