
अधिवक्ता संघ कैमूर भभुआ के द्वारा किया गया शोक सभा का आयोजन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Dec 23, 2024
- 77 views
कैमूर (भभुआ)- 23 दिसंबर 2024 को 1:30 बजे दिन में जिला अधिवक्ता संघ कैमूर भभुआ के पुस्तकालय भवन में बिहार स्टेट बार काउन्सिल पटना के सदस्य सुदामा राय के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया एवं इनकी आत्मा के शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोक सभा की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ चौबे एवं संचालन संघ के महासचिव मन्टु पाण्डेय ने किया। शोक सभा में महासचिव मन्टु पाण्डेय ने कहा की सुदामा राय भोजपुर
आरा सिवील कोर्ट में 15 जनवरी 1976 को वकालत चालु किये थे। 2023 में बिहार स्टेट बार काउन्सिल पटना के चुनाव में जीतकर सदस्य बने थे लागातार 2023 में चौथी बार बिहार स्टेट बार काउन्सिल पटना के सदस्य बने थे इनका निधन 23 दिसंबर 2024 सोमवार चार बजे भोर में इनके अवास मौला बाग आरा जज कोठी के पास हृदय गती रूक जाने के कारण निधन हो गया। शोक सभा में उपाध्यक्ष सदानन्द पाण्डेय दुर्गेश कुमार कोषाध्यक्ष अजित कुमार संयुक्त सचिव नेसार अंसारी, विकाश कुमार शर्मा, अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, सहायक सचिव मनोज कुमार मिश्रा, कार्यकारणी सदस्य रमेश पाल, अधिवक्ता सुर्यबली त्रिवेदी सचिदानन्द चौबे धिरेन्द्र कुमार सिंह इत्यादि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर