गणतंत्र दिवस परेड के लिए कैडेट रोहित कुमार का हुआ चयन

कैमूर ।। ग्राम भारती कॉलेज, रामगढ़  के एनसीसी  कैडेट रोहित कुमार का चयन नई दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस कैंप के लिए हुआ हैं। यह जानकारी मिलते ही कॉलेज के शिक्षकों, छात्रों एनसीसी कैडेट्स में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। रोहित कुमार कैमूर जिला, मोहनिया क्षेत्र, के   डंडवा गांव  निवासी मनोज राम का पुत्र तथा जी बी कॉलेज का छात्र और एनसीसी  कैडेट है। छात्र की सफलता देखकर कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो बिनोद कुमार सिंह व रसायन शास्त्र की विभागाध्यक्ष लेफ्टिनेंट डॉ मधुलता शुक्ला ने बताया की यह बहुत गर्व की बात है की इस छोटे जगह से बच्चे मेहनत कर के दिल्ली तक जा रहे है और अपने कॉलेज का नाम रौशन कर रहे है। इस प्लेटफार्म की वजह से इन कैडेट्स को दूसरे राज्य के कैडेट्स से मिलने का और बहुत कुछ सिखने का मौका मिलता है। डॉ मधुलता शुक्ला ने बताया की नई दिल्ली में आयोजित होने वाली शिविर में कुल 17 निदेशालय भाग लेंगे। इसमें बहुत तरह की प्रतियोगिता शामिल है। रोहित कुमार का चयन सांस्कृतिक कार्यक्रम  में हुआ है। यह बिहार और झारखण्ड के संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे। डॉ शुक्ला ने कैडेट की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुआ बताया की इस क्षेत्र के बच्चे बहुत मेहनती है और अपने मेहनत के दम पर उचाईया छूने की हिम्मत भी रखते है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट