कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19.48 लाख कैश और हेरोइन के साथ पति-पत्नी समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 07, 2026
- 23 views
सूत्रों की मानें तो हीरोइन तस्करी के धंधे में कथा कथित समाज सेवक व जन प्रतिनिधियों की संलिप्तता से नहीं किया जा सकता इंकार
ब्यूरो चीफ संदिप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर:-- पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई के तहत गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 52.58 ग्राम हेरोइन और 19,48,012 रुपये नकद के साथ पति-पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता कुदरा थाना क्षेत्र में मिली है।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात्रि करीब 11:40 बजे कुदरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम एवं पोस्ट- कुदरा, थाना- कुदरा निवासी मनेजर सिंह के पुत्र गुल्लुर सिंह उर्फ अंचल सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर कुदरा वार्ड नंबर-11 निवासी जितेन्द्र सिंह की पत्नी किरण देवी के घर पर हेरोइन पैकिंग का कार्य कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए अंचलाधिकारी, कुदरा (मजिस्ट्रेट) की उपस्थिति में किरण देवी के घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान किरण देवी के घर से कुल 52.58 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ और 19,48,012 (उन्नीस लाख अड़तालीस हजार बारह) रुपये नकद बरामद किए गए। मौके से किरण देवी को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस मामले में गिरफ्तार अन्य तस्करों में मिंटू सिंह (उम्र करीब 26 वर्ष, पिता- बालेश्वर सिंह, ग्राम- करमपुरा पिपरा, थाना- दुर्गावती, कैमूर) और राजेश सिंह (उम्र करीब 20 वर्ष, पिता- बालेश्वर सिंह, ग्राम- करमपुरा पिपरा, थाना- दुर्गावती, कैमूर) शामिल हैं। वहीं, इस कांड के मुख्य आरोपी गुल्लुर सिंह उर्फ अंचल सिंह, शिबु सिंह और जितेन्द्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस मामले में कुदरा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी गुल्लुर सिंह उर्फ अंचल सिंह का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसके खिलाफ कुदरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अन्य मामले दर्ज हैं।
वहीं सूत्रों की माने तो कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लगातार फलफूल रहे हीरोइन तस्करी के मामले में तथाकथित समाज सेवक व जनप्रतिनिधियों की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता।


रिपोर्टर