5 साल की बच्ची को 5 दिनों से
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 04, 2025
- 228 views
रोहतास।कहां गयी मासूम? रोहतास में 5 साल की बच्ची 4 दिनों से लापता, 6 थानों की पुलिस कर रही तलाश।
रोहतास के डेहरी ऑन सोन में बच्ची लापता मामले में पुलि मेंस पिछले 4 दिनों से छानबीन कर रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है।
31 दिसंबर से लापता: बच्ची की मां और चाचा ने इस मामले में पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के अनुसार 31 दिसंबर की शाम बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ घूमने गयी थी। साथ में 6 साल का एक और बच्चा था। तीनों स्कूल की ओर घूमने जा रहे थे। इसी बीच बड़ी बहन को शौच आया। उसने कहा कि "तुमलोग (4 साल की बच्ची और छोटा लड़का) यहीं रूको मैं घर से होकर आती हूं."
दो रास्ते के चक्कर में भटकी: परिजनों के अनुसार जब बड़ी बहन शौच कर वापस गयी तो वह 6 साल का लड़का अकेले आ रहा था। जब बड़ी बहन ने उससे पूछा कि उसकी छोटी बहन कहां गयी तो लड़का ने इशारा करते हुए कहा कि वह दूसरे रास्ते से आ रही है। इसके बाद उस रास्ते गयी लेकिन बच्ची कहीं नहीं थी। इसके बाद उसने परिजनों को जानकारी दी।
हर एंगल से जांच कर रही पुलिस: इस मामले में परिजनों ने उसी दिन थाना में जाकर इसकी शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू की। इस मामले में डीएसपी-2 वंदना मिश्रा ने बताया कि पुलिस की ओर से डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। आसपास के तालाब में भी छानबीन की जा रही है। वहीं किडनैपिंग एंगल से भी जांच हो रही लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है कि बच्ची कहां गयी।


रिपोर्टर