रामडिहरा तुतला भवानी मार्ग पर झाडी में महिला का शव मिला

रोहतास जिले के अमझोर थानाक्षेत्र के रामडिहरा-तुतला भवानी मार्ग में पहाड़ी के समीप झाड़ी से वन विभाग के कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया है। पुलिस-सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एफएसएल की टीम घटनास्थल से कुछ आवश्यक साक्ष्य संकलित कर हत्या के कारणों का पता करने में जुटी हुई है,जबकि अमझोर पुलिस अज्ञात युवती को ज्ञात करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अनुसंधान के क्रम में एक महिला को पूछताछ हेतु थाना ले गयी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट