कारीगरों को स्टेनलेस स्टील फेब्रिकेटर्स का दिया गया प्रशिक्षण


रोहतास।सिद्धि विनायक इंटरप्राइजेज के बैनर तले रोहतास जिला के फेब्रिकेटर्स का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया. जिंदल प्रगति प्रोग्राम के तहत आयोजित उक्त कार्यक्रम में सैकड़ों कारीगरो ने पहुंच कर प्रशिक्षण प्राप्त किया. प्रशिक्षण के दौरान स्टील से जुड़ी विभिन्न प्रकार की भ्रांतियों को दूर किया गया. मौके पर जिंदल स्टेनलेस स्टील और प्राइड स्टील पाइप्स एंड ट्यूब्स कम्पनी के सेल्स मैनेजर वसीम अकरम ने कंपनी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्राइड स्टील की स्थापना 2011 में हुई थी जिसकी उत्पादन क्षमता दो हजार टन की है. उन्होंने कहा कि प्राइड स्टील भारत के बेहतरीन स्टेनलेस स्टील पाइप का निर्माता है. हम भारत के अनेक राज्यों में स्टील सप्लाई करते है. हमारी कंपनी का उद्देश्य फैब्रिकेटर की कमाई बढ़ाना और ग्राहकों को उच्च क्वालिटी का माल उपलब्ध कराना है. उन्होंने यह भी कहा कि सिद्धिविनायक इंटरप्राइजेज डेहरी की शाखा सासाराम में भी उपलब्ध है जहां प्राइड स्टील पाइप्स  के साथ संपूर्ण स्टील एसेसरीज उपलब्ध है। प्रशिक्षण के बाद सभी फैब्रिकेटर्स के साथ कंपनी के मैनेजर श्री अहमद और सिद्धिविनायक इंटरप्राइजेज के मालिक सिद्धार्थ गुप्ता ने कारीगरों के साथ में भोजन किया और कम्पनी की तरफ से सभी फैब्रिकेटर्स को उपहार दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट