हाटा में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन

अनुमंडल संवाददाता सिंगासन सिंह की रिपोर्ट

भभुआं(कैमूर)---- अनुमंडल क्षेत्र के नगर पंचायत हाटा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान चैनपुर प्रशासन, नगर पंचायत हाटा के चेयरमैन रमेश जायसवाल उप चेयर मैन प्रदीप केशरी बीजेपी नगर अध्यक्ष डिम्पल जायसवाल समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं को हाटा स्थित पोखरे में विसर्जित किया गया।

विसर्जन के दौरान प्रशासन की देखरेख में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी तथा अगले वर्ष फिर से आने की कामना की।

इस अवसर पर नगर पंचायत हाटा के चेयरमैन रमेश जायसवाल समेत अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। चैनपुर प्रशासन की निगरानी में प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई इस प्रकार नगर पंचायत हाटा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट