
राजगढ़ के पचोर में कचरे के ढेर में मिली नवजात बालिका
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jan 11, 2025
- 2314 views
पचोर, राजगढ़ । राजगढ़ जिले के पचोर के मेला ग्राउंड में शनिवार सुबह एक शर्मनाक घटना सामने आई है। सुबह करीब 9 बजे मेला ग्राउंड के वार्डवासियों ने कचरे के ढेर से नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनी। बच्ची गंभीर रूप से घायल अवस्था में थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को पचोर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
डॉक्टर पीएस परमार के अनुसार, नवजात के गले पर चाकू से काटने के गहरे निशान थे, जिनसे खून बह रहा था। साथ ही, ठंड के कारण उसकी स्थिति और भी नाजुक हो गई थी। समय पर चिकित्सा मिलने से बच्ची की जान बच गई। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को राजगढ़ रेफ़र किया गया है।
रिपोर्टर