त्योहारों पर मिलावटखोरों पर प्रशासन सख्त
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 04, 2026
- 1 views
डेहरी में मिठाई दुकानों पर छापेमारी, एक्सपायरी मिठाइयां नष्ट
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।जिलाधिकारी श्री दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश पर त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने डेहरी अनुमंडल क्षेत्र में मिठाई दुकानों पर सघन जांच अभियान चलाया।
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा की गई जांच में कई दुकानों में अवधि समाप्त (एक्सपायरी) मिठाइयां और खराब खाद्य पदार्थ पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया।
डीएम ने स्पष्ट कहा है कि त्योहारों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले कारोबारियों पर कठोर कार्रवाई होगी। विभाग को नियमित जांच जारी रखने का निर्देश दिया गया है।


रिपोर्टर