अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस बिहार प्रदेश शाखा का विस्तार, डालमियानगर में 11 पदाधिकारियों को मिला मनोनयन पत्र


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी रोहतास।अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस शाखा बिहार प्रदेश के तत्वावधान में डेहरी ऑन-सोन के वर्मा कॉम्प्लेक्स में बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष *अखिलेश्वर राम* ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी *मोहन राम* ने किया।


सर्वप्रथम डालमियानगर निवासी मजदूर नेता *ललित कुमार सिन्हा* ने प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश्वर राम एवं मोहन राम को अंगवस्त्र तथा फूल-माला से सम्मानित किया।


प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश्वर राम ने कहा कि सरकार की लाभकारी योजनाओं को बिहार में बसर करने वाले गरीब मजदूरों के हक व हकूक तक पहुंचाने के लिए संघ का विस्तार कर पदों की जिम्मेदारी दी गई है।


मनोनीत पदाधिकारियों की सूची


प्रदेश अध्यक्ष - *अखिलेश्वर राम*, जिला भोजपुर


कार्यकारी अध्यक्ष - *ललित कुमार सिन्हा*, डालमियानगर (रोहतास)


प्रदेश उपाध्यक्ष - *ओमकार प्रसाद गुप्ता*, नासरीगंज (रोहतास)


प्रदेश मीडिया प्रभारी सह प्रदेश महासचिव - *मोहन राम*, (कैमूर)


प्रदेश सचिव सह आईटी सेल - *अशोक राउत*, (भोजपुर)


जिलाध्यक्ष रोहतास, महिला प्रकोष्ठ - *डॉ. अर्चना गुप्ता*, डेहरी (रोहतास)

जिलाध्यक्ष गया - *विनोद राउत*


अनुमंडल अध्यक्ष डेहरी - *अनिरुद्ध सिंह*, (रोहतास)


अनुमंडल अध्यक्ष बिक्रमगंज - मो. रफीक अंसारी


रामचंद्र सेठ, डालमियानगर - कार्यकारिणी सदस्य


इंद्रासन चंद्रवंशी, डालमियानगर


प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर फूल-माला से स्वागत किया तथा बताया कि यह संगठन सरकार की लाभकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाने में यथासंभव प्रयास करेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट