दीपावली-छठ को लेकर घर-घर में सफाई और रंग-रोगन शुरू


मौसम साफ होते ही घाट निर्माण में जुटे व्रती



संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी रोहतास। दीपावली और लोक आस्था का महापर्व छठ आते ही गांव से लेकर शहर तक हर घर में सफाई एवं रंग-रोगन का कार्य तेज हो गया है।


बीच में मौसम खराब होने के कारण छठ घाट बनाने का काम बाधित हो गया था, लेकिन मौसम साफ होते ही सभी छठ व्रती नदी-तालाब किनारे घाट बनाना शुरू कर दिए हैं।


घाट निर्माण में इस बार नवयुवकों की भागीदारी सबसे ज्यादा देखी जा रही है, जो श्रमदान कर घाटों को आकर्षक बनाने में जुटे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट