10 सूत्री मांग को लेकर भाकपा माले के कार्य कर्ताओं ने प्रखंड विकाश पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jan 11, 2025
- 167 views
दुर्गावती संवाददाता श्यामसुंदर पांडेय
कैमूर- 11 जनवरी 2025 को भाकपा माले वो खेमस का हक दो वादा निभाओ अभियान के तहत एक दिवसीय धरना और प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बोलते हुए वक्ताओं ने भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन, 2 लाख का अनुदान ,पक्का मकान व अनेकों जन समस्याओं को लेकर दुर्गावती प्रखंड मुख्यालय पर धरना/प्रदर्शन किया। प्रखंड मुख्यालय जमा आवेदन का त्वरित निष्पादन करने वृद्धा पेंशन राशि की पेंशन को बढ़ाए जाने, तथा लघु उद्योग योजना के तहत₹200000 अनुदान राशि दिया देने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन ₹3000 प्रतिमाह न्यूनतम मजदूरी 538 रुपए दिए जाने की भी मांग रखी। सभा में बाड़ू मुसहर हंसलाल बिंद उर्मिला देवी फूल कुमारी श्याम नारायण राम सहित कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे


रिपोर्टर