भाजपा ही संविधान की मूल भावना का सम्मान करती है, विपक्ष फैला रहा भ्रम

जौनपुर ॥ चन्दवक संविधान गौरव अभियान में स्कंद पटेल जिला मंत्री युव मोर्चा व मंडल प्रभारी मीरगंज  का बड़ा बयान भाजपा ही संविधान की मूल भावना का सम्मान करती है, विपक्ष फैला रहा भ्रम

बीरीबारी मनरेगा पार्क में डोभी मंडल भाजपा द्वारा आयोजित संविधान गौरव अभियान कार्यशाला में स्कंद पटेल जी ने महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान विश्व में सर्वश्रेष्ठ है और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित इस संविधान के कानून पूरे देश में सर्वोपरि हैं।

कार्यशाला में बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 11 से 26 जनवरी तक बूथ स्तर पर संविधान गौरव दिवस के रूप में विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा भाजपा के '400 पार' के नारे को लेकर संविधान खत्म होने की अफवाह फैला रहे हैं। लेकिन वंचित वर्गों के लिए चलाई गई योजनाओं से स्पष्ट है कि भाजपा ही संविधान की मूल भावना का सच्चा सम्मान करती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अभिनव सिंह ने की।

संचालन-वालेन्द्र पाण्डेय ने किया

 इस अवसर पर पंकज सिंह पूर्व मंडल महामंत्री  सच्चिदानंद सिंह पूर्व मंडल महामंत्री ब्रह्मदेव सिंह चन्दन पाठक राजेश सिंह पिन्टू दादा चन्द्रिका यादव प्रधान अच्छेलाल राजभर पूर्व मंडल उपाध्यक्ष राकेश चौहान प्रमोद दीक्षित संजय सोनकर संजय जयसवाल अभिषेक जयसवाल देवेन्द्र सिंह दादा उमाशंकर राजभर राजू भारतीय पिन्टू सिंह अशोक पाण्डेय विनीत सिंह गोलू सिंह  इस मौके पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट