सरस्वती शिशु विद्या मंदिर टीकरीया में हुआ ग्रामोत्सव कार्यक्रम
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jan 12, 2025
- 134 views
तलेन । ग्राम भारती शिक्षा समिति मध्य भारत प्रांत की योजना अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर टीकरिया में दिनांक शनिवार को भव्य ग्रामोत्सव का आयोजन किया गया , जिसमें मुख्य वक्ता श्री सुशील जी व्यास( जिला बोद्धिक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला ब्यावरा , विद्या भारती पूर्व प्राचार्य ),मुख्य अतिथि श्री मोकम सिंह जी सक्तावत (अध्यक्ष ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला ब्यावरा), अध्यक्षता श्री रमेशचन्द्र जी श्रीवास्तव (कारसेवक, परपीड़ा हर संगठन भोपाल ) श्री हरिसिंह जी केशवाल(संयोजक महोदय) श्री दुर्गेश जी बागड़ी (तहसील प्रमुख पचोर)ने गो- माता , कलश पूजन एवं देव मंच पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम में पुर्व छात्र प्रतिभा सम्मान, वृद्धजन सम्मान, सामुहिक परिवार एवं कर्मकार सम्मान प्रतिक चिन्ह भेंट कर किया गया भैया -बहिन ने बहुत ही रोचक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी कार्यक्रम में श्री सिद्ध नाथ जी वर्मा (सह संघ चालक जिला ब्यावरा) श्री धर्मेन्द्र जी बिंझानी ( विभाग पर्यावरण प्रमुख) श्री रामकृष्ण जी यादव (नगर कार्यवाह तलेन),श्री रमेशचन्द्र राजपूत प्रधानाचार्य लीमा चौहान,दिनेश जी पुष्पद प्रधानाचार्य अमलार,श्री रतन सिंह जी मालवीय प्राचार्य तलेन ,श्री संदीप सिंह जी राजपूत प्रधानाचार्य धुआं खेड़ी , श्री राजेश जी महेश्वरी प्रधानाचार्य नाहली, श्री मुकेश जी विश्वकर्मा प्रधानाचार्य बांरवाखुर्रम, श्री बलवीरसिंह खिंची प्रधानाचार्य (बमोरा जागीर)श्री प्रेम सिंह जी सिसोदिया (संयोजक बारवां खुर्रम)श्री कमलेश जी पाटीदार (संयोजक अमलार)श्री प्रेम सिंह लववंशी प्रधानाचार्य जी विश्वकर्मा (प्रधानाचार्य पाडल्या अंजना ) श्रीमति सीमा लववंशी प्रधानाचार्य हीरापुर , फूलपुरा, मालाखेड़ी,सेहवाजपुरा आदि ग्रामों से भी अभिभावक बन्धु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अशोक लववंशी प्रधानाचार्य टीकरिया ने किया।
रिपोर्टर