बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में बिहार बंद को लेकर किया गया प्रदर्शन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jan 12, 2025
- 248 views
जिला संवाददाता संदिप कुमार
कैमूर- रविवार को भभुआ एकता चौक पर बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के कार्यकर्ताओं ने बिहार बंद को लेकर प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक रामचंद्र यादव ने बताया कि यह पूरे बिहार की लड़ाई है। जो किसान के घर से गरीब के घर से दलित के घर से सभी के घर से हजारों की संख्या में छात्रों ने 23 दिन से लगातार पटना में धरना पर बैठे हुए हैं।
मगर यह गूंगी बहरी सरकार उन छात्रों को अपराधी आतंकवादी एवं नस्लाइट समझ रही है। क्योंकि उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। और नहीं तो उन छात्रों पर सरकार लाठी चार्ज पानी के बौछार करा रही है। जो बहुत से ऐसे छात्र हैं वो अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। उनके समर्थन में बिहार बंद को लेकर एकता चौक पर प्रदर्शन किया गया है। जब तक बीपीएससी अभ्यर्थियों का न्याय नहीं मिल जाता है तब तक इसी तरह आंदोलन चलता रहेगा।


रिपोर्टर