स्वामी विवेकानंद की धूमधाम से मनाई गई जयंती
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Jan 12, 2025
- 127 views
दुर्गावती संवाददाता श्यामसुंदर पांडेय
कैमूर- राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर दुर्गावती बाजार में स्थित माँ दुर्गा मंदिर के परिसर में स्वामी विवेकानंद की जयंती जन आकांक्षा ट्रस्ट के द्वारा धूमधाम से मनाई गई। बता दें की जानकारी के अनुसार स्वामी विवेकानंद को नमन् करते हुए लोगों ने उनके तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि। तथा उनके व्यक्तित्व एवं उनके द्वारा सनातन संस्कृति के उत्थान एवं प्रचार-प्रसार के लिए किए गए कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया। वहीं इस शुभ अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा शिकागों में विश्व सनातन धर्म के सम्मेंलन में स्वामी विवेकानंद जी द्वारा सनातन धर्म पर दिए गए विश्व विख्यात व्याख्यान का भी उल्लेख किया गया। वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए युवा दिवस के इस शुभ अवसर पर युवाओं से राष्ट्र के विकास में भागीदारी तथा मोदी सरकार के 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प में युवाओं की भूमिका पर भी चर्चा की गई। युवा का शाब्दिक अर्थ ही होता है जो कुछ नया कर सकें जिसके अंदर नया करने की भावना हो एवं नई-नई विचारों को जन्म देता है। युवा होना केवल एक संख्या मात्र नहीं है। बल्कि दुनिया में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला प्रत्येक व्यक्ति युवा है। और वर्तमान परिदृश्य में विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में भारत के युवा आबादी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। युवाओं को विकसित भारत के लक्ष्य प्राप्ति में आने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं से पार पाते हुए समाज को एकता के सूत्र में बांधकर किस प्रकार लक्ष्य की प्राप्ति की जाए इस पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन कैमूर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र पान्डेय उर्फ बबलू पांडे ने की। कार्यक्रम को संबोधित क्षेत्र के जिला परिषद् सदस्य दीपक यादव, अरिजीत सिंह,डाॅ रामराज भारती, सुजीत कुमार सिंह एवं कार्यक्रम में उपस्थित अवधेश यादव,पैक्स अध्यक्ष संतोष पाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन केवट,पूर्व मुखिया ठाकुर मलाह समाज के प्रबुद्ध और युवा बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में उपस्थित रहें।


रिपोर्टर