
आज लगेगी सब्जी प्रदर्शनी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 13, 2025
- 57 views
रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम में आदर्श कुशवाहा सब्जी बाज़ार सासाराम में लगेगा भव्य फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मेला।
प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सासाराम के भारतीगंज स्थित आदर्श कुशवाहा सब्जी बाज़ार में फल, फूल एवं सब्जी का प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मेला का होगा भव्य उद्घाटन।
कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि इसबार पिछले वर्ष के भाती ओर भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आपको तरह तरह के फल फूल एवं सब्जी देखने को मिलेगा और उम्मीद है दूर-दराज़ से आए सभी लोगों को आकर्षित भी करेगा।
जिसका मुख्य उद्घाटन सासाराम के माननीय सांसद मनोज कुमार के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।
मुख्य अतिथि के रूप में जवाहर प्रसाद ( पूर्व विधायक, सासाराम), काजल कुमारी, मेयर (नगर निगम, सासाराम), सत्यवती देवी (उपमेयर, नगर निगम, सासाराम)।
वशिष्ठ अतिथि के रूप में संतोष पटेल (जिलाध्यक्ष, भाजपा), चंद्रशेखर महतो, (पूर्व चेयरमैन, सासाराम), विवेक कुमार (मेयर प्रतिनिधि, सासाराम, नगर निगम), रवि मौर्य (अध्यक्ष, मौर्य शक्ति) के साथ साथ कई लोग होंगे शामिल होंगे।
रिपोर्टर