
मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन हुआ
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 14, 2025
- 85 views
रोहतास।।कला संस्कृति एवं युवा विभाग एवं जिला प्रशासन रोहतास के संयुक्त तत्वाधान में आज सासाराम फजलगंज मल्टीपरपज हॉल में मकर संक्राति महोत्स मनाया गया। जिसका उद्घाटन जिला पदाधिकारी उदिता सिंह के कर कमल द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। उद्घाटन समारोह में जिला पदाधिकारी उदिता सिंह,उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता,जिला परिवहन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी वरीय उपसमाहर्ता, जिला उद्योग पदाधिकारी एवं जिला कला संस्कृति पदाधिकारी उपस्थित रहे। महोत्सव में स्कूली बच्चों एवं कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली, चित्रकला, पतंग बनाओ प्रतियोगिता, कराया गया। मकर संक्रांति महोत्सव के उपलक्ष्य पर पदाधिकारी एवं जिला वासियों ने चूड़ा दही एवं तिलकुट का भी आनंद लिया।
रिपोर्टर