भाजपा ने चलाया संविधान गौरव अभियान

रोहतास।जिलाध्यक्ष, भाजपा, रोहतास संतोष पटेल की अध्यक्षता में प्रदेश द्वारा निर्देशित कार्यक्रम संविधान गौरव अभियान जो आज दिनांक 15 जनवरी से 25 जनवरी तक जिला ईकाई से लेकर मंडल और बूथ स्तर तक मनाया जाना है को लेकर जिला कार्यालय में बैठक हुई।

बैठक का शुभारंभ डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं.दीनदयाल उपाध्याय के छवि पर माल्यार्पण कर किया गया।

जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने सभी पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक को संबोधित करते हुए कहा की माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल द्वारा निर्देशित हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान पर विद्यालय, महाविद्यालय,सभी मंडल केन्द्रों,अनुसूचित जाति छात्रावासों आदि विभिन्न प्रमुख स्थलों,सोशल मीडिया आदि पटलों पर आयोजन कर प्रमुख वक्ताओं, माननीय विधायकगण, मंत्रीगण जैसे वक्ता भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब अम्बेडकर जी के योगदान, उनके व्यक्तित्व और संविधान की प्रस्तावना तथा संविधान के प्रमुख विंदुओं ,निर्देशक तत्व पर प्रकाश डालेंगे।

जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने कहा की हमारी पार्टी का युवा विंग तथा अनुसूचित मोर्चा विंग अपने मंडल स्तरीय टीम को इस कार्यक्रम के लिए तैयार कर लें।

इस बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चंद्रवंशी,जिला महामंत्री विजय सिंह, अशोक साहू जिला उपाध्यक्ष मंगलानंद पाठक,पंकज सिंह, विवेक सिंह, सत्येंद्र सिंह, प्रमोद कुशवाहा, पूर्व जिला महामंत्री शशि भूषण प्रसाद,प्रिंस राज, जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी,रामायण पासवान, रेशमा पटेल,सुनीता गुप्ता, नवीनचंद्र साह, अभिषेक तिवारी, सत्यनारायण पासवान, दीनानाथ राय,सरताज हुसैन , ज्योति कुशवाहा,अरुण चौबे, इंद्रजीत सिंह, राजीव रंजन सिंह,रवि सिंह,बेचू महतो, अभिषेक सिंह,रोहित राज, डॉ महेंद्र प्रताप सिंह,ईजि.पुलकित सिंह,प्रभाकर तिवारी , गुप्तेश्वर चंद्रवंशी आदि शामिल थे। मंगलानंद पाठक, जिलाउपाध्यक्ष, भाजपा, रोहतास शामिल थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट