कुष्ठ दिवस मनाया गया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 30, 2025
- 147 views
रोहतास।गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय ,जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण नर्सिंग कॉलेज के तत्वावधान में विश्व कुष्ठ दिवस के अवसर पर डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन के समीप जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस वर्ष के थीम एकजूट हो ,कार्य करो एवं समाप्त करो को लक्ष्य करके आयोजित कार्यक्रम में एमएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष, बीएससी नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर एवं जी एन एम द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा जहाँ विभिन्न प्रकार से लोगों तक संदेश पहुंचाया गया वहीं नारायण नर्सिंग कॉलेज के एम एच एन के विभागाध्यक्ष डॉक्टर प्रो.पी पोन्नारसी, डीन सह प्राचार्या प्रोफेसर डॉक्टर के लता और उप प्राचार्या डा. प्रो. श्वेता शर्मा की देखरेख में कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित हुआ। इसके उपरांत नारायण नर्सिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा पोस्टर प्रस्तुति, नुक्कड़ नाटक एवं पर्चा वितरण का कार्यक्रम किया गया ।कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने लोगों को इस बात का एहसास कराया कि कुष्ठ छुआछूत की बीमारी नहीं है तथा कुष्ट प्रभावित लोगों के साथ भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। छात्रों द्वारा यह भी बताया गया कि कुष्ठ रोग पूरी तरह से ठीक होने वाले बीमारी है यदि इसे सही समय पर नहीं इलाज किया गया तो घातक हो सकता है।धधं


रिपोर्टर