दिल्ली में भाजपा के प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई खुशियां

संवाददाता जैनेंद्र तिवारी की रिपोर्ट

कुदरा(कैमूर)- दिल्ली विधानसभा 2025 के चुनाव में भाजपा के प्रचंड जीत पर स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए मिठाईयां खिलाकर मनाई गई खुशियां। आपको बताते चलें कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली में लगातार 11 वर्षों से सरकार थी, जिसके पहले की बात करें तो कांग्रेस की सरकार थी वहीं भाजपा की बात करें तो 27 वर्षों से दिल्ली राज्य की सत्ता से बाहर थी। जो की 27 वर्षों बाद इस बार दिल्ली की विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से सत्ता पर काबिज हुआ है। जिस खुशी में भाजपा नगर अध्यक्ष विशाल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा कुदरा नगर पंचायत में एक दूसरे को अभी गुलाल लगाकर मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया। जिसमें उपस्थित मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, निर्तमान मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, रितेश सोनी, सोनू गुप्ता, रामायण साह, रविंद्र साह सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्त्ता सम्मिलित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट