
तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Feb 17, 2025
- 269 views
भिवंडी। निजामपुरा पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस द्वारा जारी निषेधाज्ञा (हदपार आदेश) का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह मामला निजामपुर पुलिस थाना के सहायक पुलिस निरीक्षक राजेंद्र पंडित अल्हाट ने शिकायत दर्ज कराई है कि 33 वर्षीय कलीम सलीम कुरैशी, निवासी कुशेरी नगर, निजामपुरा ने पुलिस के हदपार आदेश का पालन नहीं किया और क्षेत्र में दिखाई दिया। आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1951 की धारा 142 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में निष्कासन (हदपार) का आदेश जारी किया गया था, जिसमें उसे भिवंडी और ठाणे जिले की सीमाओं से बाहर रहने का निर्देश दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद, आरोपी को प्रतिबंधित क्षेत्र में देखा गया, जिससे पुलिस आदेश का उल्लंघन हुआ। निजामपुरा पुलिस थाना के पुलिस उप निरीक्षक बटगिरी इस मामले की जांच कर रहे है।
रिपोर्टर