महिला श्रमिक झुलसी, कंपनी के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

भिवंडी।  काम का अनुभव न होने के बावजूद एक अकुशल महिला श्रमिक को गरम गम मशीन पर काम करने के लिए लगाने के कारण हादसा हुआ है। इस हादसे में महिला श्रमिक का हाथ जल गया। इस मामले में महिला की शिकायत के आधार पर ठेकेदार सहित तीन लोगों के खिलाफ कोनगांव पुलिस ने केस दर्ज किया है। 

पुलिस के अनुसार पीड़िता आचल राजेंद्र रावत (20), निवासी कल्याण जो  भिवंडी के पिंपलास भूमि वर्ल्ड स्थित नीर्मान कापी सारो वियोड पैकिंग कंपनी में काम कर रही थी। कंपनी में नई श्रमिक होने के बावजूद, सुपरवाइजर मुस्कान ने उसे मशीन पर काम करने के लिए लगाया। काम के दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में चला गया, जिससे उसकी हथेली बुरी तरह जल गई.घटना के बाद घायल मजदूर को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन चोट गंभीर होने के कारण उसे 14 फरवरी 2024 को न्यू सागर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मजदूर के अनुसार, कार्यस्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। महिला की शिकायत के आधार पर कोनगांव पुलिस ने सुपरवाइजर मुस्कान, प्रबंधक नितेश सिंह और अन्य प्रबंधन अधिकारी के खिलाफ भा.न्या.सं.कलम 125(अ),125(ब) के तहत केस दर्ज किया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस उप निरीक्षक आर.एस. गायकवाड़ कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट