दुर्गावती प्रखंड विकास पदाधिकारी का हुआ तबादला

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)--आखिरकार प्रखंड‌ विकास पदाधिकारी‌ दुर्गावती ऋचा मिश्रा का तबादला कर दिया गया।विदित हो कि दुर्गावती प्रखंड में इन दिनों व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर ग्राम पंचायत खजुरा के मुखिया संजय मल्होत्रा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सवाल उठाते हुए जिला पदाधिकारी से मांग किया था कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के नाक के नीचे  भ्रष्टाचार फल फूल रहा है। जहां केंद्र एवं राज्य सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे का इस्तेमाल कर रही है। दूसरी तरफ उन्हीं के प्रखंड विकास पदाधिकारी  भ्रष्टाचार के जड़ बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि लेबरों के लिए जॉब कार्ड बनाने के नाम पर पांच सौ रुपए हर व्यक्ति से वसुला जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीबों को मिलने वाला पक्का मकान में नाम जोड़ने के लिए दो हजार रुपए, आवास योजना स्वीकृत होने पर 15 से 20 हजार रुपए वसूलने का गोरख धंधा जारी है। राशन कार्ड बनवाने के नाम पर प्रति व्यक्ति एक हजार रुपए लिया जा रहा है। इतना ही नहीं प्रखंड मुख्यालय के आसपास सैकड़ो दलाल ईर्द-गिर्द जमघट लगाए हुए रहते हैं। इन सभी सवालों को लेकर अब यह चर्चा चल रही है कि नए प्रखंड विकास पदाधिकारी भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में कितने कामयाब होते हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट