दया पांडेय ने संभाली जन स्वराज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष की कमान

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- नई उम्मीद और नई किरण की आशा लिए जन स्वराज पार्टी आज बिहार में जनता की नई आशा की किरण बनती दिखाई दे रही है। कभी लालू तो कभी नीतीश की सरकार तो सभी ने देखा अब बारी जन स्वराज की है जिसे भी आम जनता को परखने की जरूरत है। नीतीश का अफसर शाही राज और लालू का जंगल शाही राज तो जनता देख चुकी है अब एक बार जन स्वराज को भी मौका देकर परखने की जरूरत है। उक्त बातें दुर्गावती प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने के बाद दयाशंकर पांडे ने कहीं। प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने के बाद लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया और जन स्वराज इस अभियान को आगे बढ़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जन स्वराज पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह जवाहर प्रसाद सहित कई लोग मौजूद रहे तथा नए प्रखंड अध्यक्ष का स्वागत माला पहनाकर दुर्गावती बाजार में किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट