
भिवंडी पालिका के प्राथमिक शिक्षा विभाग कार्यालय में हंगामा
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Feb 23, 2025
- 319 views
अनिल वाणी समेत 10-15 लोगों पर केस दर्ज
भिवंडी। भिवंडी पालिका के प्राथमिक शिक्षा विभाग कार्यालय में हंगामा करने के आरोप में अनिल वाणी सहित 10-15 लोगों के खिलाफ निजामपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। किन्तु अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस के मुताबिक पालिका के सहायक आयुक्त नितीन विजय पाटिल ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराया है कि 20 फरवरी दोपहर 12 बजे के दरमियान अनिल वाणी और उनके साथ आऐ 10 से 15 लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों की अनुपस्थिति का लाभ उठाकर उच्च आवाज़ में नारेबाजी की और कार्यालय में अशांति फैलाई। आरोपियों ने अधिकारी के कुर्सी पर माला पहनाया और नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। यही नहीं उपायुक्त के कार्यालय में हंगामा किया। पुलिस ने अनिल वाणी सहित 10से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 132 के तहत मामला दर्ज किया है और सहायक पुलिस निरीक्षक रायपुरे इस मामले की जांच कर रहे है।
रिपोर्टर