डीआरडीए सभागार में कार्यक्रम के दौरान 42 शिक्षकों को डीएम के हाथों प्रशस्ति पत्र एवं मेमेंटो से किया गया सम्मानित


रोहतास। शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर डी आर डी ए सभागार समाहरणालय रोहतास में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 42 शिक्षको को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर जिला पदाधिकारी रोहतास द्वारा सम्मानित किया गया।साथ ही क्रॉस वर्ड प्रतियोगिता जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त शेर शाह सूरी उच्च विद्यालय, सासाराम की छात्रा अंजली कुमारी को राशि 8000 रू, द्वितीय स्थान प्रीति कुमारी, आवासीय विद्यालय मोकर को राशि 6000 का चेक एवं तीसरे स्थान पर मेधावी कृति आवासीय विद्यालय मोकर की छात्रा को राशि 4000 रू का चेक एवं सभी तीनो छात्राओं को बैग, मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।इसके अतिरिक्त मधुरम चैरिटेबल ट्रस्ट सासाराम के तरफ से रमा जैन बालिका विद्यालय सासाराम के मैट्रिक परीक्षा 2026 में प्रथम स्थान प्राप्त प्रियांजली कुमारी को एक लाख रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त अंकिता कुमारी को 25000 रू , तृतीय स्थान प्राप्त प्रिया कुमारी को 10000रू तथा सलोनी कुमारी जो 2024 में प्रथम स्थान प्राप्त की थी को राशि 50000रू का चेक दिया गया।

उक्त अवसर पर उपविकास आयुक्त सुश्री आकांक्षा आनंद, जिला शिक्षा पदाधिकारी रोहतास श्री मदन राय, पूर्व आईएफएस श्री संजय कुमार,मधुरम चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन श्रीमती निशा कुमार,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा श्री रजनीश कुमार उपाध्याय, बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय के पंकज कुमार,सुधीर मोहन,प्रभात, हर्ष विजयवर्धन,सुधीर कुमार चौबे आदि उपस्थित थे।मंच का संचालन शिक्षक साकिर अली के द्वारा किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट