
भगवान शंकर संग माता गौरा का विवाह संपन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Feb 27, 2025
- 108 views
रोहतास।फाल्गुन मास के कृष्णपक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सासाराम के स्थानीय किला मुहल्ला स्थित प्राचीन शिव मंदिर से बुधवार की संध्या बेला में ढोल-ताशे, बाजे-गाजे के साथ नाचते-गाते नवयुवकों की विशाल टोली दुल्हा बने देवाधिदेव महादेव का बारात धूम-धाम से निकाल कर स्थानीय करन सराय स्थित कन्हैया प्रसाद कश्यप के आवास पर हाथों में वरमाला लिये दुल्हन बनी माता गौरा संग ब्याह रचाने के लिए आये।शिव पार्वती विवाह समारोह के मुख्य संरक्षक अमीत आर्या, रौशन गुप्ता, संरक्षक लक्ष्मण गुप्ता, अनिल साहु, श्याम चौरसिया, राम अवतार टेकरीवाल, अघ्यक्ष विक्की साहू, महामंत्री मोनू बाबा, कोषाध्यक्ष अमीत जयसवाल व लाइसेंसी सोनू कुमार गुप्ता संग भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग दुल्हा बने भगवान शंकर के बारात की अगुवाई की तथा विशाल शोभायात्रा के साथ नगर भ्रमण करते हुए रात्रि 9 बजे स्थानीय करन सराय स्थित कन्हैया प्रसाद कश्यप के आवास पर दुल्हन बनी माता गौरा संग ब्याह रचाने के लिए बैंड-बाजे के साथ आये।संरक्षक लक्ष्मण गुप्ता एवं बारात सह शोभायात्रा के लाइसेंसी सोनू कुमार गुप्ता ने बताया कि अपराह्न 3 बजे स्थानीय किला मुहल्ला शिव मंदिर से भगवान शंकर का बारात निकाला गया। बारात निकालने के पूर्व महिलाओं ने दुल्हा बने भोलेनाथ की पारंपरिक गीतों को गाते हुए परछावन कर बारात को शहर के मुख्य मार्गों यथा किला मुहल्ला, थाना चौक, शोभागंज, बौलिया रोड, जीटी रोड, धर्मशाला पथ होते हुए करन सराय रात्रि 9 बजे दुल्हन बनी माता गौरा के करन सराय पंडाल में पहुँचा। जहाँ पुजारी ने विधि-विधान से विवाह की रस्म अदायगी कराकर विवाह संपन्न कराया। उक्त अवसर पर वधू पक्ष से कन्यादान की रस्म अदायगी कन्हैया प्रसाद कश्यप और उनकी धर्मपत्नी बिमला देवी ने की। बारात के दरम्यान स्थानीय पुलिस की टीम बरात संग देखी गयी। कार्यक्रम बीते रात संपन्न हुआ।
रिपोर्टर