डीआईजी को दिया गया गार्ड आफ आनर
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Feb 28, 2025
- 178 views
रोहतास।पुलिस उप महानिरीक्षक सत्यप्रकाश शाहाबाद प्रक्षेत्र डिहरी ऑन- सोन ,पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार रोहतास के उपस्थित में बिक्रमगंज थाना का निरीक्षण के क्रम गार्ड आफ आनर दिया गया। जिसमें निरीक्षण के उपरांत पर्यावरण के बचाव हेतु वृक्षारोपन किया गया । थाना के लंबित मामलों, जैसे कुर्की-जब्ती, गैर-जमानती वारंट , वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित समस्याओं की समीक्षा की गई तथा थानाध्यक्ष एवं अनुसंधानकर्ताओं को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


रिपोर्टर